Thursday, 14 March 2024

एक चाह

 लोगों से मिलना मिलाना चाहिए

हमे फिर वो ज़माना पुराना चाहिए


मोबाइल की दुनिया से बाहर है आना

खतों का फिर से आना जाना चाहिए


छोड़ो वो मोटर वो स्कूटर का शौर

पगडंडी पे दौड़े वो बहाना चाहिए


एकल परिवार में जीना क्या जीना 

हो संयुक्त सारे वो घराना चाहिए 


जिस्मों की नुमाइश का बंद हो सिलसिला

वो साड़ी वो घाघरा पहनाना चाहिए 


तू रूठे मैं मना लूं, मैं रूठूं तो तू हंस दे

रिश्तों की टूटन ना दुबारा चाहिए 


बड़े रहे बड़े और छोटे कायदों में चाहिए

हमे फिर वो ज़माना पुराना चाहिए


#Niyu02

No comments:

Post a Comment

વાતો

  ------- કુમકુમ, ચોખા, સ્વસ્તિક ને શ્રીફળની વાતો, આજ કરીશું  મુક્ત મને  અંજળની  વાતો. સ્વાભાવિક છે, હૃદયવિદારક હોઈ  શકે છે, નહિ  ખખડેલાં દ્...