Sunday, 8 March 2020

हाँ में नारी हूँ....





हर रूप में हर रिश्ते में
हर कर्तव्य निभाती हूँ
है में नारज हूँ,
फिरभी अबला बोली जाती हूँ,
काया है कोमल मगर
होंसले बुलंद है,
जो सपने खुद के लिए देखे थे
वो अबभी बेड़ियो में बंद है
जिम्मेदारियों के पर्वत फिरभी
निष्ठासे उठाती हूँ,
हाँ में नारी हूँ,

फ़िरभी अबला बोली जाती हूँ!
वो बेटे है,
उनको पढ़ना हैं लिखना हैं
हर काबिल बनाना हैं
मेरा क्या हैं,
मुझे तो ब्याह के मंडप तक ही जाना हैं
बेटोकि ज़िद ,उनके शौख
इनमे कॉन कमी करता हैं
मेरा अस्तित्व तो कहि किसी आंगन में
घूंघट के नीचे पलता हैं,
संसार सृजन का दायित्व मुझ पर
फिरभी नवजीवन धरती में लाती हूँ,
हाँ में नारी हूँ.....

वो लड़को को स्वछंद विलासी बनाते हैं
पर मुझे पैरो में मर्यादाये बताते है !
फिरभी धैर्य रखती हूँ
फिर से सपने बुनती हूँ,
वे पुरुष हैं , उन्हें न कोई रोके ...
में नारी, समाज की निगरानी में रहती हूं
कंकरों से भरा है मेरा जीवनपथ
फिरभी सफलता के नए आयाम बनाती हुं..

अभिलाषा जिस्की सबको हैं,
में उस ममता का सार हूँ...
निःस्वार्थ कर्तव्य परायणता का आधार हूँ,
कभी अग्नि परीक्षाए,
कभी विरह की यातनाए,
त्रेता में सीता हुँ, द्वापर में द्रौपदी ,
हर युग मे कुरीतियो को आहार चुनी जाती हुँ,
हॉ में नारी हूँ !
दुर्गा और लक्ष्मी का स्वरूप कही जाती हूँ
पर परिवार में पीछे रह जाती हूँ,
फिरभी दोनो घरकी लाज बचाती हूँ

रोकते हैं रिवाज़ मुझको आडम्बर बनकर
फिरभी कही कल्पना , कही निर्ज़ा बनजाती हूँ

है में इतिहास बनाती हूँ,
हाँ में नारी हूँ,
फिरभी अबला बोली जाती हुँ!

#Destiny✍

6 comments:

વાતો

  ------- કુમકુમ, ચોખા, સ્વસ્તિક ને શ્રીફળની વાતો, આજ કરીશું  મુક્ત મને  અંજળની  વાતો. સ્વાભાવિક છે, હૃદયવિદારક હોઈ  શકે છે, નહિ  ખખડેલાં દ્...